कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

प्रणव ने किया इकनोमी क्लास में सफर

कोलकाता, 12 सितंबर। वित्त मंत्रालय द्वारा फिजूलखर्ची रोकने के लिए उठाए गए कदमों को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच शनिवार को वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी बजट एअरलाइन में इकनोमी क्लास में यात्रा कर यहां पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से कहा, इसमें मेरे लिए नया कुछ नहीं है। चुनाव औरवाणिज्यिक उडानों के दौरान मैं हमेशा इकनोमी क्लास में ही यात्रा करता हूं। वहीं दिल्ली में उनके कार्यालय के अनुसार वे रविवार को दिल्ली लौटेंगे और इकनोमी क्लास में ही यात्रा करेंगे। सूत्रों के अनुसार वे साइप्रस में होने वाली राष्ट्रमंडल के मंत्रियों की बैठक में जाना भी स्थगित कर सकते हैं। इस यात्रा के लिए प्रणव को विशेष विमान से जाना है। थोडे समय बाद विश्व बैंक की बैठक में हिस्सा लेनेे के लिए तुर्की जाते हैं तो भी वे सामान्य श्रेणी में ही यात्रा करेंगे। प्रणव के मंत्रालय द्वारा फिजूलखर्ची रोकने के सुझाए गए उपायों पर मंत्रिमंडल में उनके ही सहयोगियों ने गुरूवार को कैबिनेट की बैठक में सवाल खडे कर दिए थे। प्रणव ने इससे पहले कहा था कि मंत्रियों, सांसदों तथा अघिकारियों, जिनकी एक्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा करने की पात्रता है वे घरेलू उडानों में इकनोमी क्लास में यात्रा करें। अंतरराष्ट्रीय उडानों में वे एक्जीक्यूटिव क्लास में यात्रा कर सकते हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें