कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

विशाल रिटेल का खुदरा कारोबार खरीदेगा श्रीराम समूह

नई दिल्ली। डिस्काउंट पर वस्तुएं बेचने के लिए प्रसिद्ध विशाल रिटेल ने कल कहा कि वह अपना रिटेल कारोबार श्रीराम समूह और थोक कारोबार निजी इक्विटी कंपनी टीपीजी को संयुक्त रूप से 100 करोड रूपए में बेचेगा।

कंपनी ने बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज को सूचना दी कि इस बिक्री में कंपनी की हुबली, कोलकाता, देहरादून और जबलपुर की परिसंपत्तियां शामिल नही होगी। इस खबर के बाद सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर पिछले सत्र के मुकाबले 9.2 फीसदी की बढत के साथ 55.6 रूपए पर बंद हुआ। बिक्री सौदे पर शेयरधारकों की राय जानने के लिए कंपनी शीघ्र ही डाक मतपत्र की व्यवस्था करेगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें