कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिहार चुनाव : घोषित प्रत्याशियों में 80 क्रिमिनल, आधे भाजपा के

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में अब तक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा घोषित 340 प्रत्याशियों में से 80 ऎसे लोग जो आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। इसमें खास बात यह है कि इनमें आधे से ज्यादा (41) अकेली भारतीय जनता पार्टी के हैं।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) और इलेक्शन वॉच द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब तक जारी प्रत्याशियों की सूची में 80 प्रत्याशी ऎसे हैं जिनके विरूद्ध आपराधिक मामले लंबित हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि भाजपा द्वारा अब तक जारी किए 87 प्रत्याशियों की सूची में 41 ऎसे लोग हैं जिन पर आपराधिक मामले लंबित हैं। इसके अलावा भाजपा की सहयोगी एवं सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) ने अपनी पहली सूची में 73 प्रत्याशियों की घोषणा की है, जिनमें से 17 के विरूद्ध मामले लंबित हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि आपराधिक पृष्ठभूमि के 80 प्रत्याशियों में 58 तो सत्तारूढ़ गठबंधन दलों के ही हैं। पिछले चुनाव में भी इस सूची में भाजपा का नंबर शिखर पर था। इधर, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) द्वारा जारी किए गए 38 लोगों की सूची में 8 ऎसे हैं जिन पर आपराधिक मामले लंबित हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और लोजपा एक दूसरे के खिलाफ चुनाव ल़ड रहे हैं मगर इस मामले में साथ-साथ नजर आते हैं। जन (यु) महासचिव श्याम रजक का कहना है कि जब तक न्यायालय किसी को दोषी नहीं ठहराता है, तब तक उसे दोषी नहीं माना जा सकता। ऎसा ही कुछ लोजपा नेता सूरजभान मानते हैं।
उन्होंने एक कदम आगे बढ़ते हुए कहा कि पत्रकारों द्वारा ही नेताओं को बाहुबली नाम दे दिया जाता है। वह यह भी कहते हैं कि टिकट देने या नहीं देने का प्रश्न है तो यह जनता को तय करना है कि वह किसे विधानसभा तक भेजती है। कुमार अंजेश के मुताबिक इस चुनाव में लोजपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा जारी अब तक 65 प्रत्याशियों की सूची में 9 जबकि पिछले चुनाव में राजद की सहयोगी पार्टी कांग्रेस द्वारा जारी किए गए 77 उम्मीदवारों में पांच प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले लंबित हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेमचंद का दावा है कि कांग्रेस ने किसी दागी प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया है और आगे भी यही क्रम जारी रहेगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें