नई दिल्ली। यंघ लोक सेवा आयोग ने परीक्षाओं के लिए आवेदनों को ऑन लाइन जमा कराने की प्रणाली शुरू की है। जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार उम्मीदवारों ने वर्ष 2010 के दौरान अधिसूचित संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए पहले ही ऑन लाइन आवेदन भरना शुरू कर दिया है। ऑन लाइन आवेदन को भरने के लिए आवेदक के स्कैन किए गए फोटों और स्कैन किए गए हस्ताक्षरों की आवश्यकता होती है। शुल्क के भुगतान के लिए तीन विकल्पों में से किसी एक का प्रयोग किया जा सकता है। आवेदक मास्टर कार्ड, डेबिट कार्ड, के्रडिट कार्ड, स्टैट बैंक की इंटरनेट बैंकिग से या वेबसाइट के माध्यम से भुगतान कर सकता है।
भारत समाचार
यूपीएससी ने शुरू की ऑनलाइन आवेदन जमा कराने की सुविधा





















