बठिंडा। गुप्ता सूचना के आधार पर जिला पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से भारी मात्रा में अफीम बरामद की और तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर संतपुरा रोड पर नाकाबंदी करके गैटस कार की तलाशी ली।
इस दौरान कार से 6-6 किलो के दो और साढ़े पांच किलो का एक पैकेट अफीम का बरामद किया। आरोपियों ने बताया कि वे उक्त अफीम को मध्यप्रदेश से लेकर आ रहे थे और जिसे पंजाब के कई क्षेत्रों में सप्लाई करना था।
सूत्रों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पक़डी गई अफीम की कीमत करीब 25 लाख है। पुलिस ने बताया कि तस्करों ने ग़ाडी की तेल वाली टंकी के नजदीक वैल्डिंग द्वारा एक टंकी लगवाई हुई थी, जिसमें उक्त अफीम के पैकेट रखे गए थे।
भारत समाचार
25 लाख की अफीम बरामद





















