कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हिमाचल में पोंग बांध में फिर जलस्तर बढ़ा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में गुरूवार को एक अन्य ऊपरी बांध से पानी छो़डे जाने के बाद पोंग बांध में जलस्तर फिर से बढ़ने की संभावना है, लेकिन इसको लेकर बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि पोंग बांध में अगर और पानी छो़डा जाता है, तो भी निचले इलाकों खासकर पंजाब में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। भाख़डा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के के. सी. राणा ने आईएएनएस को फोन पर बताया, ""बांध में गुरूवार सुबह पानी का बहाव सामान्य (14,500 क्यूसेक) था। लेकिन बुधवार रात पंदोह बांध से अतिरिक्त पानी छो़डे जाने के बाद यहां प्रवाह 25,000 क्यूसेक तक बढ़ सकता है।""
उन्होंने बताया कि पंदोह बांध से पानी छो़डे जाने के बाद उसे यहां तक पहुंचने में 10-12 घंटे लगते हैं। पंदोह मो़ड बांध मंडी जिले में ब्यास नदी पर बनाया गया है। बारिश के अतिरिक्त पानी को पोंग बांध में छो़डा गया है। अन्यथा इसे सतलुज नदी में छो़ड दिया जाता है, जो भाख़डा बांध के गोबिंद सागर में जाता है। पोंग बांध में मंगलवार सुबह जलस्तर 1,393.05 फुट था, जो बुधवार को 1,393.09 फुट पर पहुंच गया। बांध में 1,395 फुट तक पानी को रोका जा सकता है। गौरतलब है कि बांध में जलस्तर 1,394.25 फुटतक पहुंच जाने पर 15 साल बाद 14 सितम्बर को पानी निकलने के अन्य रास्तों को खोला गया था और तीन दिनों तक खुले रहे। इससे 15,000 क्यूसेक पानी छो़डा गया था। राणा ने कहा, ""बांध में अभी भी अतिरिक्त पानी रोकने की क्षमता है। अगर बारिश लगतार होती रही और पंदोह बांध से और पानी छो़डा गया तो जल निकासी के अन्य गेट को फिर से खोलने प़डेंगे।""  

अन्य खबरें

अन्य खबरें