कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सहवाग की कमी से आत्मविश्वास पर असर पडेगा

चेन्नई 10,सितम्बर। टीम इंडिया के कोच गैरी कस्र्टन कहते है तूफानी सलामी बल्लेबाज वीरंद्र सहवाग की कमी बहुत ज्यादा खलेगी इससे टीम के आत्मविश्वास पर भी असर पडेगा। लेकिन टीम श्रीलंका में पिछली कामयाबी से प्रेरणा लेकर अच्छा खेलगी। भारतीय टीम मेजबान और न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रिकोण सीरीज खेलने बुघवार को श्रीलंका रवाना हो गई। सहवाग कंघे की चोट के कारण टीम से बाहर है जिसे कोच ने बडा नुकसान बताया।
भारत को पहला मैच शुक्रवार को न्यूजीलैंड से खेलना है। यह पूछने पर कि गौत्तम गंभीर के साथ पारी की शुरूआत कौन करेगा तो कस्र्टन ने कहा,"हम अभी संयोजन के बारे में नही कह सकते। यह मैच के दिन तय होगा लेकिन सहवाग का नही खेलना भारी झटका है। वह इतने आला दर्जे का खिलाडी है कि कोई भी टीम उसे अंतिम एकादश में रखना चाहेंगी। वैसे हमारी टीम में काफी गहराई है। राहुल द्रविड की दो साल वापसी को लेकर भी कोच काफी रोमांचित दिखे।
उन्होंने कहा, "द्रविड का खेलना बहुत अच्छी बात है। उनके अपार अनुभव से टीम को फायदा ही होगा।" सीरीज में विरोघी टीमों का सूपडा साफ करने पर भारत आईसीसी वनडे रैकिंग में शीर्ष पर पहुंच जाएगा। कस्र्टन ने कहा, "अगले आठ महीने में नंबर वन टीम बनना हमारे प्रमुख लक्ष्यों में से है। हमने अपने लक्ष्य तय कर लिए है। इनमें से एक दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनना होगा। हम उस दिशा में बढ रहे लेकिन हमें लगातार अच्छा खेलना होगा। साल के पहले हॉफ में व्यस्त कार्यक्रम के बाद टीम को अच्छा खासा ब्रेक मिला और कोच का कहना है कि कारपोरेट कप खेलने से खिलाडियों को मैच अभ्यास भी मिल गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें