गुवाहाटी। असम के डिब्रूगढ़ जिले में सोमवार को एक प्राथमिक विद्यालय में विषाक्त भोजन खाने से 100 से अधिक छात्र बीमार प़ड गए। बीमार छात्रों में से 15 की हालात गंभीर है।
जिले के बोरबोरूआ चाय बगान के एक प्राथमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत दिए जाने वाले मध्याह्न भोजन चावल-दाल खाने के बाद छात्र बीमार प़ड गए। भोजन करने के बाद छात्रों ने चक्कर आने की शिकायत की और उल्टी होनी शुरू हो गई। छात्रों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विद्यालय के शिक्षक ने बताया, ""विभिन्न स्थानीय अस्पतालों में 118 छात्रों को भर्ती कराया गया है।"" घटना के बारे में कहा जा रहा है कि चाय बगान में काम करने वाले कर्मचारियों ने मध्याह्न भोजन के नजदीक स्थित चाय बगान में कीटनाशाकों को छि़डकाव किया था। घटना के बारे में चिकित्सक ने बताया,""यह संभव है कि कीटनाशकों के छि़डकाव की वजह से भोजन विषाक्त हो गया हो।"" बीमार छात्रों में से कम से कम 15 छात्रों की हालत गंभीर है।





















