कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : कौन करेगा उद्घाटन!

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में रविवार को राष्ट्रमंडल खेल की अध्यक्ष महारानी एलिजाबेथ की अनुपस्थिति में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील और ब्रिटेन के राजकुमार चाल्र्स खेलों का विधिवत उद्घाटन कर सकते हैं।
आयोजन समिति के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी के लिए आयोजन समिति और भारत एवं ब्रिटिश सरकार के बीच बातचीत जारी है। आयोजन समिति के एक अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर कहा, ""आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी और कैबिनेट सचिव के.एम. चंद्रशेखर उद्घाटन कार्यक्रम के बारे में जल्द ही विचार-विमर्श करेंगे। ऎसा समाधान निकालने की कोशिश की जा रही जो सभी को मान्य हो।"" परंपरा के अनुसार 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन महारानी एलीजाबेथ को करना चाहिए लेकिन इस बार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के व्यस्त होने के चलते उनकी अनुपस्थिति में प्रिन्स चाल्र्स उनका प्रतिनिधित्व करने दिल्ली आ रहे हैं। डेली मेल के अनुसार प्रिंस चाल्र्स नहीं बल्कि श्रीमती पाटिल इन खेलों का उद्घाटन करेंगी। अखबार का दावा है कि यह पहली बार होगा जब ब्रिटेन के शाही परिवार को राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन करने का पारंपरिक सम्मान नहीं मिलेगा। वही राष्ट्रपति की सचिव अर्चना दत्ता ने कहा है कि इस बारे में अभी कोई फैसला नही किया गया है। उल्लेखनीय है कि 3 से 14 अक्टूबर यानी 11 दिन तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 71 देशों के लगभग 7,000 एथलीट एवं अधिकारी भाग लेने जा रहे हैं। भारत की मेजबानी में 1982 में हुए एशियाई खेलों के बाद यह सबसे ब़डा आयोजन है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें