कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत के साथ हॉकी सम्बंध बहाल करना चाहता है पाकिस्तान

कराची। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) भारत के साथ द्विपक्षीय हॉकी रिश्तों को फिर से शुरू करना चाहता है। इस सम्बंध में पीएचएफ भारत में हॉकी देखरेख कर रहे हॉकी इंडिया (एचआई) से बात करेगा।
पीएचएफ के सचिव आसिफ बाजवा ने गुरूवार को कहा कि वह एचआई के महासचिव नरेंद्र बत्रा के साथ अगले महीने स्विट्जरलैंड में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) की बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
बाजवा ने कहा, ""हम भारत के साथ द्विपक्षीय हॉकी श्रृंखला को फिर से शुरू करने के पक्षधारी हैं। नियमित अंतराल पर होने वाले मैचों से दोनों देशों की टीमों को फायदा होगा।""
पाकिस्तान और भारत की टीमों के बीच नियमित अंतराल पर खेलों के आयोजन होते रहे हैं लेकिन 26 नवम्बर, 2008 को मुम्बई पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सभी तरह के द्विपक्षीय रिश्तों पर रोक लगा दी।
हाल के दिनों में भारत और पाकिस्तान की हॉकी टीम ने आपस में कई मैच खेले हैं लेकिन ये सभी मैच अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के अंतर्गत हुए हैं। दोनौं टीमों के बीच एशियाई हॉकी महासंघ और एफआईएच द्वारा आयोजित टुर्नामेंटों के दौरान भि़डंत हुई है।
बाजवा मानते हैं कि जब तक भारत पाकिस्तान के साथ हॉकी रिश्ते कायम नहीं करेगा, तब तक उसके और उपमहाद्वीपीय हॉकी के लिए अपना खोया गौरव वापस पाना संभव नहीं होगा।
बाजवा ने कहा, ""हॉकी को मशहूर बनाने की जरूरत है। इसके लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होना बेहद जरूरी हैं क्योंकि इन दो टीमौं के बीच होने वाले मुकाबले हमेशा हाउस-फुल होते हैं।"" इस दिशा में सबसे ब़डी दिक्कत यह है कि भारत सरकार पाकिस्तान के साथ किसी प्रकार का खेल रिश्ता नहीं चाहती। 26 नवम्बर 2008 के अलावा मार्च 2009 में लाहौर में श्रीलंकाई क्रिकेटरौं पर हुए आतंकवादी हमले को भी इसके लिए प्रमुख कारण माना जा रहा है। इस घटना के बाद भारत सरकार अपने खिलाडियों की सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिन्तित हो गई है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें