कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों की गोलाबारी

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले के झालस सेक्टर में शनिवार देर रात भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से मोर्टार दागे गए। सेना के एक अधिकारी ने बताया, ""झालस में नियंत्रण रेखा के उस पार से भारी गोलाबारी की गई। कृपाण और क्रांति चौकियों को निशाना बनाया गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।"" अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना की ओर से यह गोलाबारी की गई ताकि घुसपैठियों को भारतीय सीमा में प्रवेश कराने के लिए भारतीय जवानों का ध्यान भंग किया जा सके।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें