कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दिल्ली: चलती पीसीआर वैन में आग लगी

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। उस समय यह वैन अजेमरी गेट से पहाडगंज की तरफ जा रही थी अचानक ब्रेक के पास से धुंआ उठा और अचानक आग लग गई जिससे पूरी वैन जल गई। वैन में सवार पुलिसकर्मी को किसी भी प्रकार का नुकसान नही पहुंचा है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार सेंट्रल जोन में यह पीसीआर वैन लगी हुई थी। वैन बहुत पुरानी थी। तीन पहले ही इसकी सर्विसिंग हुई थी। सर्विसिंग के दौरान इसमें से जीपीएस सेट निकाल लिया गया था। इस वैन में कुछ काम बाकी रह गया था। वापस सर्विसिंग पर इसका जीपीएस सेट लगाया जाता।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें