न्यूयॉर्क, 7 सितंबर। अंतर्राष्ट्रीय शेयर बाजार एनवाईएसई यूरोनेक्स्ट द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार अमरीकी अर्थव्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी नही है, और उनमें से कई विकास अवसरों के लिए भारत समेत अन्य उभरते देशों की ओर देख रहे है। सर्वे के अनुसार वर्ष 2007 में केवल एक फीसदी मुख्य कार्यकारी अघिकारी ने यह माना था कि अमरीकी अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब है, जबकि पिछले साल यह आंकडा बढकर 29 फीसदी हो गया था। एनवाईएसई यूरोनेक्स्ट के अनुसार इस साल सर्वे में 24 देशों के 23 उद्योगों के 284 कंपनी प्रमुखों को शामिल किया। इन कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 1500 अरब डॉलर का है। अघिकतर सीईओं ने कहा कि वे अपनी कंपनी के विकास के लिए उभरते बाजारों को देख रहे है। करीब 40 फीसदी कंपनी प्रमुखों ने कहा कि उनके कारोबार के लिहाज से भारत एक महत्वपूर्ण देश है।