कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कोच्चि टीम 15 दिनों में कम्पनी के रूप में सूचीबद्ध हो

कोçच्चा। केरल क्रिकेट संघ (केसीए) के सचिव टी. सी. मेथ्यू ने शनिवार को कहा कि यदि कोçच्चा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम 15 दिनों के अंदर कम्पनी अधिनियम के तहत सूचबद्ध नहीं हुई तो लीग के अगले सत्र में उसका हिस्सा लेना मुश्किल होगा।

मेथ्यू ने कहा टीम को 2011 के सत्र में हिस्सा लेना है और समय तेजी से निकल रहा है। उन्होंने कहा, ""टीम के हिस्सेदारों में कुछ समस्या है लेकिन हम यह नहीं कह सकते कि इसमें दो गुट हैं। केसीए सात अक्टूबर को अपनी हीरक जयंती मनाएगा और इस दौरान कोçच्चा आईपीएल टीम के हिस्सेदारी भी यहां विचार-विमर्श के लिए एकत्रित होंगे।"" रेंदेवू स्पोर्टस वल्र्ड ने मार्च में 1,500 करो़ड रूपये में कोçच्चा आईपीएल टीम की बोली जीती थी। मेथ्यू ने कहा, ""बीसीसीआई की मुंबई में हुई बैठक में स्पष्ट किया गया है कि अब कोई अनाधिकारिक समझौता नहीं किया जाएगा। आईपीएल की सभी टीमों को बीसीसीआई से समझौता करना होगा। बोर्ड विभिन्न प्रदेश क्रिकेट संघों के प्रमुख खिलाç़डयों के साथ भी समझौता करेगा। अगले हफ्ते जब वह यहां आएंगे तो हम बातचीत करेंगे।"" रेंदेवू स्पोर्टस वल्र्ड का स्वामित्व निवेशकों के एक समूह के पास है जिसमें प्रदेश के बाहर के एक व्यवसायी विवेक वेणुगोपाल शामिल हैं। शैलेंद्र गायकव़ाड भी मालिकों में शामिल हैं। मेथ्यू ने कहा कि केसीए की भूमिका केवल खेल के मामलों से संबंधित है। उन्होंने कहा, ""अन्य मामले हमारे नियंत्रण में नहीं हैं और हम इनमें शामिल नहीं हैं लेकिन हम प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के हितों के लिए अपनी भूमिका का बेहतर निर्वाह करेंगे।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें