लंदन। हॉवीलुड की स्पेनिश अभिनेत्री पेनेलोप क्रूज जल्द ही मां बनने वाली हैं। क्रूज को पांच महीने का गर्भ है। क्रूज फिलहाल "पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन" फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के कलाकारों और तकनीकी स्टाफ ने भी इस बात की पुष्टि की है कि क्रूज को पांच महीने का गर्भ है। एक सूत्र के हवाले से लिखा है, ""क्रूज 100 फीसदी गर्भवती हैं। फिल्म के सेट पर हर आदमी उनका खूब ख्याल रख रहा है।"" क्रूज ने हाल ही में जेवियर बारडेम के साथ शादी रचाई है। क्रूज और बारडेम ने हाल फिलहाल तक परिवार बढ़ाने की खबरों का खंडन किया था लेकिन उनकी तमाम कोशिशों के बावजूद क्रूज के गर्भवती होने की खबरों की पुष्टि हो चुकी है।
भारत समाचार
मां बनने वाली हैं पेनेलोप क्रूज





















