चंडीगढ। आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जानसन का मानना है कि भारतीय सरजर्मी पर खेलना हमेशा ही बडी चुनौती रहता है भले ही मेजबान आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर हो या सबसे नीचे। जानसन ने यहां कहा कि मैं रैंकिंग के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। यहां खेलना बडी चुनौती है। सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड और वीरेन्द्र सहवाग बल्लेबाजी को गहराई देते है, जबकि हरभजन सिंह की मौजूदगी में गेंदबाजी आक्रमण भी बेहतरीन है। यह पूछने पर की नंबर वन टेस्ट टीम होने का क्या भारतीय को मनोवैज्ञानिक फायदा मिलेगा, तो जानसन ने कहा कि यह सीरीज बडी चुनौती है और रैंकिंग मायने नही रखती। युवा तेज गेंदबाजों की अगुवाई को तत्पर जानसन ने कहा कि मुझे इससे मजा आता है और मैने कोचों से भी बात की है। युवा गेंदबाजों को इस दौरे पर बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
भारत समाचार
भारत में खेलना चुनौती : मिशेल जानसन





















