न्यूयार्क। भारत के विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने कहा है कि उनका देश रविवार से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए विदेशी मेहमानों के स्वागत और सफल मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।
संयुक्त राष्ट्र आम सभा में हिस्सा लेने पहुंचे कृष्णा ने कहा, ""मैं बताना चाहता हूं कि भारत रविवार से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए राष्ट्रमंडल देशों के खिलाç़डयों और अधिकारियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।"" तीन से 14 अक्टूबर के बीच होने वाले इन खेलों में 71 देशौं के 7000 खिल़ाडी और अधिकारी शिरकत करेंगे। 1982 में हुए एशियाई खेलों के बाद यह भारत में होने वाला अब तक का सबसे ब़डा खेल आयोजन है। अपने संबोधन में कृष्णा ने आशा जताई कि राष्ट्रमंडल सचिवालय आने वाले दिनों में अपने कार्यक्षेत्र का दायरा बढ़ाएगा।





















