मुंबई। देश के दूसरे सबसे ब़डे सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को मौजूदा कारोबारी साल की दूसरी तिमाही में पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 15.92 फीसदी अधिक शुद्ध मुनाफा हुआ है।
बैंक ने इस अवधि में 1,074.54 करो़ड रूपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल यह 926.96 करो़ड रूपये था।
समीक्षाधीन अवधि में कम्पनी की कुल आमदनी रही 7,173.68 करो़ड रूपये, जो पिछले साल इसी अवधि में 6,075.86 करो़ड रूपये थी।
एक अन्य बयान में पीएनबी ने कहा कि उसने घरेलू सावधिक बचत के लिए दो श्रेणियों में ब्याज दरें पेश करने का फैसला किया है, जिसमें 555 दिन के लिए ब्याज दर होगी 7.5 फीसदी और 1,000 दिनों के लिए यह 7.6 फीसदी होगी।
ये दरें सिर्फ दो महीनों 1 नवंबर 2010 से 31 दिसंबर 2010 तक के लिए प्रभावी रहेंगी, जिसमें बैंक जरूरी समझने पर बदलाव भी कर सकता है।
भारत समाचार
पीएनबी को 16 फीसदी अधिक मुनाफा





















