कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हिमाचल में कई नदियां उफान पर

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कई नदियां उफान पर हैं। इस बीच भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है। राज्य मौसम कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया, ""राज्य में कई जगहों पर अभी बारिश हो सकती है।"" शिमला में बुधवार से गुरूवार सुबह 8.30 बजे तक 84.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। भारी बारिश की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-21 और 22 पर यातायात बाधित हुआ है। इन राजमार्गो पर शिमला, किन्नौर, मंडी और कुल्लू जिलों में भू-स्खलन हुआ है। किन्नौर जिले के संगला घाटी में 80 से अधिक पर्यटक फंसे हुए हैं। इनमें कई विदेशी भी हैं। जिले की उपायुक्त ममता चौधरी ने बताया, ""कोलकाता के 50, फ्रांस के पांच, जर्मनी के 11 और शेष पर्यटक देश के दूसरे हिस्सों के हैं।""
सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार सुबह तक सतलुज और यमुना के निकट के इलकों में और बारिश हुई थी। उन्होंने कहा कि और बारिश हुई तो पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें