पटना। पीरबहोर थाना अंतर्गत कोल्हरिया कांपलेक्स से पुलिस ने छापा मारकर चार अपराधियों को पांच पिस्तौल तथा गोलियों के साथि गिरफ्तार किया है। वरष्ठि पुलिस अधीक्षक बीएस मीणा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने एक स्थान पर मंगलवार शाम छापा मारा और इन अपराधियो को गिरफ्तार किया। अपराधियों की पहचान गुड्डू गोप, अखिलेश राय उर्फ मिथिलेश कुमार, गणेश कुमार और राजेश कुमार उर्फ लंग़डा के रूप में की गई है। मीणा ने कहा कि ये लोग हत्या, रंगदारी और लूट से संबंधित कई वारदातों में वांछित थे। एसएसपी ने कहा कि पांच पिस्तौल और 43 कारतूस भी चारों के पास से बरामद हुए है।
भारत समाचार
पुलिस छापामारी में चार अपराधी गिरफ्तार





















