कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

उच्च न्यायालय के 11 न्यायाधीशों का तबादला

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश से परामर्श के बाद उच्च न्यायालय के 11 न्यायाधीशों का विभिन्न उच्च न्यायालयों में स्थानांतरण किया है।
सभी न्यायाधीशों से कहा गया है कि वे 28 अक्टूबर तक या उससे पहले अपना कार्यभार संभाल लें।
न्यायाधीशों के स्थानांतरण का विवरण इस प्रकार है :
न्यायमूर्ति विजय मनोहर सहाय का तबादला इलाहाबाद उच्च न्यायालय से गुजरात उच्च न्यायालय।
न्यायमूर्ति पूनम श्रीवास्तव का तबादला इलाहाबाद उच्च न्यायालय से झारखण्ड उच्च न्यायालय।
न्यायमूर्ति तुम मीना कुमारी का तबादला आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय से पटना उच्च न्यायालय।
न्यायमूर्ति दंतुलुरी श्रीनिवास रंगनाथ वर्मा का तबादला आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय से इलाहाबाद उच्च न्यायालय में किया गया है।
इसी प्रकार न्यायमूर्ति आशुतोष मोहंता का तबादला पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय से आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय।
न्यायमूर्ति विनोद कुमार शर्मा का तबादला पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय से मद्रास उच्च न्यायालय।
न्यायमूर्ति हरजिंदर सिंह भल्ला का तबादला पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय से उ़डीसा उच्च न्यायालय।
न्यायमूर्ति श्रीनिवास अग्रवाल का तबादला दिल्ली उच्च न्यायालय से मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में किया गया है।
इनके अलावा न्यायमूर्ति अरूणा सुरेश का तबादला दिल्ली उच्च न्यायालय से उ़डीसा उच्च न्यायालय।
न्यायमूर्ति मुट्टेसी जयपाल का तबादला मद्रास उच्च न्यायालय से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय।
न्यायमूर्ति भवानी प्रसाद रे का तबादला उ़डीसा उच्च न्यायालय से केरल उच्च न्यायालय में किया गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें