कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

प्रधानमंत्री ने निशंक से पूछा उत्तराखण्ड का हाल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने उत्तराखण्ड में बीते दिनों भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के लोगों का हाल मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक से पूछा। उन्होंने प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे बचाव एवं राहत कार्यो के अलावा टिहरी बांध के बारे में भी फोन पर जानकारी ली। मुख्यमंत्री के नजदीकी एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का फोन दिन के लगभग 12.30 बजे आया था।
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से राज्य में आई आपदा से उत्पन्न हालात और राहत एवं बचाव कार्यो के बारे में पूछा। साथ ही टिहरी बांध पर भी चर्चा की। अधिकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में निशंक ने आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार द्वारा तत्काल सहायता के रूप में जारी की गई 500 करो़ड की राशि के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि बाकी राशि भी शीघ्र जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार विभीषिका से निपटने में राज्य सरकार को पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यो में तेजी लाने को कहा। गौरतलब है कि बुधवार को राज्य सरकार ने विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से राज्य को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने का आग्रह किया था। साथ ही मुख्यमंत्री निशंक ने केंद्र सरकार से 5000 करो़ड की सहायता राशि की मांग की थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें