कराची। पाकिस्तानी विकेटकीपर जुल्करनैन हैदर ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
लंदन पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले राजनीतिक शरण की मांग की और क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी। दुबई से रहस्मयी तरीके से गायब होने के बाद लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर पांच घंटे बिताए और इस दौरान कथित तौर पर उन्होंने आव्रजन अधिकारियों से ब्रिटेन में राजनीतिक शण देने की योजना पर चर्चा की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सोमवार को पांचवें वनडे मैच से कुछ घंटे पहले दुबई में होटल छोडने वाले हैदर ने दावा किया कि उन्हें कथित सट्टेबाजो से धमकी मिल रही है। वे सोमवार देर शाम एमिरेट्स की उडान से लंदन पहुंचे थे।





















