कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

प्राकृतिक गैसों के दाम बढे

नई दिल्ली। प्राकृतिक गैस की कीमत में की गई दोगुने से अधिक की बढोतरी मंगलवार से लागू हो गई है। सरकार ने उसके प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाली प्राकृतिक गैस के दाम बढाकर 4.20 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट कर दिए गए है। हालांकि सीएनजी की कीमतों में वृद्धि अगले हफ्ते से ही प्रभावी होगी।
प्राकृतिक गैस के दाम बढने से बिजली और उर्वरक संयंत्रों की उत्पादन लागत बढने के आसार है। कैबिनेट ने पिछले महीने ही गैस की कीमत 3,200 रूपये से बढाकर 6,818 रूपये प्रति हजार घनमीटर करने को मंजूरी दे दी थीं। यह नई कीमत 4.20 डालर प्रति एमएमबीटीयू के बराबर है। इससे उद्योग के लिए गैस की कीमत बढकर 7,500 रूपये प्रति हजार घनमीटर हो जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि मंत्रिमंडल के फैसले को एक जून से जारी करने की अधिसूचना जारी की गई थीं।
उन्होंने कहा, बिजली और उर्वरक यूनिटों को मंगलवार से प्राकृतिक गैस की बिक्री नई दरों के आधार पर होने लगी। हालांकि शहरी गैस परियोजनाएं इसके दायरे में आठ जून से आएंगी। लागत बढने से राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी की कीमत 5.60 रूपये प्रति किलो बढकर 27.50 रूपये हो जाएगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें