कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

औद्योगिक उत्पादन दर 10.4 फीसदी रहीं

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। औद्योगिक उत्पादन में अगस्त 2009 में 10.4 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई हैं। अर्थव्यवस्था के लिए त्यौहारी मौसम में उत्साह बढ़ाते हुए खनन, कारखाना क्षेत्र और बिजली क्षेत्र में बेहतर उत्पादन के मद्देनजर चालू वित्त वष के अगस्त महीने में औद्योगिक वृद्धि दर 10.4 फीसदी रहीं। जबकि पिछले साल अगस्त में यह बढ़त 1.69 प्रतिशत रही थीं। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलूवालिया ने कहा, यह दिवाली का तोहफा है। सरकार के प्रोत्साहन पैकेज का असर औद्योगिक क्षेत्र की वृद्धि दर पर दिखा है। बहरहाल, विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले साल के समान माह में औद्योगिक वृद्धि दर कम रहने: बेस इफेक्ट: का असर आंक़डों पर पडा है। कुल 17 औद्योगिक समूह में से 14 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। आलोच्य अवधि में कारखाना क्षेत्र की वृद्धि दर 10.2 फीसदी, खनन क्षेत्र में 12.9 फीसदी और बिजली क्षेत्र में 10.6 फीसदी वृद्धि रिकॉर्ड की गई। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने संवाददाताओं से कहा, यह अच्छा संकेत है और मंदी से उबरने की प्रक्रिया है। उन्होने कहा कि हम उम्मीद कर रहे है कि दूसरी तिमाही का जब अंतिम आंकडा प्राप्त होगा, शायद वृद्धि दर इससे कहीं ऊंची होगी। अगर वृद्धि दर का अनुमान ऊंचा रखा गया है
तब हम तीसरी और चौथी तिमाही में इसे हासिल कर सकते है। वित्त सचिव अशोक चावला ने कहा कि औद्योगिक उत्पादन में और बढ़ोतरी की संभावना हैं। चावला ने कहा कि हम इस रूझान के जारी रहने की उम्मीद करते है और सितंबर में और बेहतर नतीजे सामने आने की संभावना है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें