कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सोल एशियाड में मची थी पीटी उषा की धूम

नई दिल्ली। भारत की सर्वकालिक महान एथलीटों में शुमार उडन परी पीटी उषा का सितारा सोल एशियाड में ऎसा चमका कि उन्होंने चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर सभी दिग्गज खिलाडियों की चमक को फीका कर दिया।
पीटी उषा ने दक्षिण कोरिया की सरजमी पर पहली बार आयोजित हो रहे एशियाई खेलों की एथलेटिक्स स्पर्धा में वर्चस्व कायम करते हुए 200 मी, 400 मी और 400 मी बाधा दोड में स्वर्ण के अलावा एम डी वलसाला, वंदना राव और शादनी अब्राहम के साथ मिलकर चार गुणा चार सौ मीटर स्वर्ण का सोने का तमगा भी जीता था।
पायोली एक्सप्रेस के नाम से मशहूर केरल की यह एथलीट 100 मीटर स्पर्धा में मामूली अंतर से स्वर्ण से चूककर दूसरे स्थान पर रही। उन्होंने 11.67 सेकेंड में दौड पूरी की जो फिलीपीन्स की लीडिया डि वेगा से दशमलव 14 सेकंड अधिक था। वह हालांकि इसके बावजूद चार स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते।
पीटी उषा के अलावा ये खेल जापान की हैमर थ्रो एथलीट शिगेनोबु मुरोफूशी के लिए भी खास रहे जिन्होंने लगातार पांचवी बार 1970 से 1986 तक सोने का तमगा अपने नाम किया। भारत इन खेलों में पांच स्वर्ण, नौ रजत और 23 कांस्य सहित कुल 37 पदक जीतकर पांचवें स्थान पर रहा था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें