नई दिल्ली। राष्टमंडल खेलों की क्वींस बैटन 71 देशों और भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा पूरी करने के बाद गुरूवार को मेजबान शहर नई दिल्ली पहुंच गई।
इस मशाल ने अपनी यात्रा के दौरान 190,000 किलोमीटर की दूरी नापी। इस दौरान यह विदेशौं में 170,000 किलोमीटर और भारत में 20,000 किलोमीटर तक घूमी। मशाल वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान से भारत पहुंची थी। इस मशाल को हरियाणा के रास्ते नई दिल्ली में लाया गया। अगले दो दिनों तक यह दिल्ली के कई प्रमुख स्थानों का दौरा करेगी और फिर तीन अक्टूबर को उद्घाटन स्थल-जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रवेश करेगी। इस स्टेडियम में 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन और समापन होना है। इन खेलों में 71 देशों के 7000 खिल़ाडी और अधिकारी शिरकत करेंगे। 1982 एशियाड के बाद भारत में होने वाला यह अब तक का सबसे ब़डा खेल आयोजन है।





















