कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राहुल और पित्रोदा ने खाई गर्म जलेबियां व समोसे

अमेठी। प्रधानमंत्री के प्रौद्योगिकी सलाहकार सैम पित्रोदा के साथ बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के तीन दिनी दौरे पर यहां पहुंचे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने बुधवार को स़डक किनारे एक दुकान पर रूककर गरमागरम समोसे व जलेबी का आनंद लिया।

इस दौरान उन्होंने वहां पर जमा स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं और इलाके के विकास की जानकारी ली। अपने संसदीय क्षेत्र के बहादुरपुर गांव से जगदीशपुर जा रहे राहुल गांधी ने रास्ते में फुर्सतगंज में स़डक के किनारे एक होटल में गर्म समोसे निकलते देखकर अचानक अपना काफिला रूकवा दिया और पित्रोदा को लेकर उस होटल पर जा पहुंचे। दुकानदार संतोष कुमार ने प्लेट में राहुल और पित्रोदा को जलेबी और गर्म समोसे दिए। अपने नेता को एक मामूली होटल में समोसे खाते देख स्थानीय लोगों का वहां पर मजमा लग गया। जलेबी और समोसे खाते-खाते राहुल ने लोगों से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) एवं केंद्र सरकार की अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि राहुल ने वहां मौजूद स्थानीय लोगों से इलाके के विकास का हाल जाना। साथ ही लोगों की बिजली, पानी और स़डक जैसी समस्याओं को भी सुना और हरसंभव मदद का वादा किया। आखिर में दुकानदार ने कांग्रेस महासचिव और पित्रोदा से स्पेशल चाय पीने का आग्रह किया। चाय की चुस्कियां लेने के बाद कांग्रेस महासचिव जब दुकानदार को पैसे देने लगे तो उसने पैसे लेने से इंकार कर दिया। सिंह के मुताबिक ब़डे मान-मनौव्वल के बाद भी दुकानदार जब पैसे लेने को राजी नहीं हुआ तो राहुल ने जबरन उसके हाथ में पैसे दिए और वहां से रवाना हो गए।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें