कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एनटीपीसी बनाएगा रेलवे के लिए बिजली संयंत्र

नई दिल्ली। रेल मंत्रालय और एनटीपीसी के बीच रविवार को बिजली संयंत्र बनाने के एक करार पर हस्ताक्षर होगा। जिसके तहत एनटीपीसी रेलवे के लिए पश्चिम बंगाल के आद्रा में एक बिजली संयंत्र का निर्माण करेगा।
रेल मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि इस बिजली संयंत्र की कुल क्षमता 1320 मेगावाट (660 मेगावाट की दो इकाई) होगी, जिसमें पर्यावरण हितैषी सुपर क्रिटिकल प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें बताया गया कि पुरूलिया जिले में आद्रा के निकट अनारा में रेल मंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में इस करार पर संबंधित अधिकारी हस्ताक्षर करेंगे। इस मौके पर ग्रामीण विकास राज्य मंत्री शिशिर कुमार अधिकारी और जहाज रानी राज्य मंत्री मुकुल रॉय भी मौजूद रहेंगे। बयान में बताया गया कि अभी व्यस्त समय में रेलवे को लगभग 3,500 मेगावाट बिजली की जरूरत होती है, लेकिन 12वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के आखिरी समय तक रेलवे की जरूरत में करीब 1000 मेगावाट की बढ़ोतरी हो सकती है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें