कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चैपियंस ट्राफी :युवराज आउट विराट इन

जोहांसबर्ग, 24 सितंबर। चोटिल खिलाडियों की समस्याओं से जूझ रही भारतीय टीम को तब झटका लगा जब मघ्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह दाएं हाथ की उंगली में फै्रक्चर हो गया। जिसकी वजह से वे चैपियंस ट्राफी से बाहर हो गए। बाएं हाथ के यह बल्लेबाज बुघवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हुआ। उन्हें छह सप्ताह के विश्राम की सलाह दी गई है और वह स्वदेश लौटेंगे। युवराज की जगह पर दिल्ली के मघ्यक्रम के बल्लेबाज विराट कोहली को टीम में लिया गया है। बीसीसीआई ने बयान में कहा कि युवराज सिंह के दाएं हाथ की उंगली में फै्रक्चर हो गया है और वह छह सप्ताह तक नहीं खेल पाएंगे। चयनकर्ताओं ने उनके स्थान पर विराट कोहली का चयन किया है वह सभी औपचारिकताएं पूरी होने के तुरंत बाद दक्षिण रवाना हो जाएंगे। भारत को अपना पहला मैच शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। युवराज यूनिवर्सिर्टी ग्राउंड पर फील्डिंग का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान उनके दाहिने हाथ की उगली में फै्रक्चर हो गया। इसके बाद वह बल्लेबाजी तथा गेंदबाजी अभ्यास नहीं कर पाए। फिजियां नितिन पटेल ने उसका उपचार किया।
बाद में उसे मेडिकल जांच के लिए भेज गया। भारतीय टीम पहले ही खिलाडियों की चोट से परेशान है। सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग कंघे की चोट के कारण टीम से बाहर है जबकि गौतम गंभीर ने ग्रोइन की चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी की है। तेज गेंदबाज जहीर खान भी अनफिट है और टूर्नामेट मे नहीं खेल रहे है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें