कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बारिश धो सकती है वनडे

मडगांव। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरे और अंतिम वनडे मैच बेमौसम की बारिश से धुल सकता है। आस्ट्रेलिया को पिछले दो दशक में भारत के हाथों वनडे सीरीज में पहली हार को टालने के लिए यह मैच हर हालत में जीतना होगा।

कल शाम से शहर में बारिश हो रही है और देर रात तक जारी रही। सुबह फिर बारिश होने से दोनों टीमें अभ्यास नहीं कर सकीं। मौसम विभाग ने बारिश की आशंका जताई है। कोचि्च में पहला वनडे बारिश की भेंट होने के बाद भारत ने विशाखापटनम में 290 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करके दूसर मैच जीता था। यदि कल का मैच भी रद्द हो जाता है तो आस्ट्रेलियाई टीम बिना एक भी जीत दर्ज किए भारत से रवाना हो जाएगी। सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग सहित अपने कई स्टार खिलाडियों के बिना खेल रही मेजबान टीम ने इस मैदान पर पिछले दो मैच इंग्लैड और श्रीलंका से जीते हैं। उसकी नजरे कल जीत की हैट्रिक पर होगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें