मुंबई। रोबोट फिल्म की सफलता के बाद अब चर्चा है कि यश चोप़डा की फिल्म धूम पार्ट-थ्री में सुपर स्टार रजनीकांत दिखाई दे सकते है।
रजनीकांत इस फिल्म में निगेटिव किरदार में होंगे। पिछले दिनों चेन्नई में यश चोप़डा ने रजनीकांत से मुलाकात की और उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट भी दी है। लेकिन अभी यह तय नही हो पाया है कि हीरो शाहरूख खान होंगे या फिर आमिर खान।
धूम पार्ट थ्री का निर्देशन यश चोप़डा स्वंय करेंगे। उनकी ओर से कहा गया है कि जनवरी 2011 में धूम पार्ट थ्री की घोषण की जाएगी।
भारत समाचार
रोबोट के बाद धूम थ्री में रंजनीकांत





















