कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल की गलतियां नहीं दोहराएंगे : राजपाल सिंह

नई दिल्ली। चीन के 12 नवंबर से होने जा रहे एशियाई की तैयारियों में जुटी भारतीय हॉकी टीम के कप्तान राजपाल सिंह ने कहा कि खिलाडियों ने गलतियों से काफी कुछ सीख लिए है और एशियाई में ये गलतियां नहीं दोहराएंगे।
दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की उपविजेता टीम के कप्तान ने कल रात एक समारोह के दौरान कहा कि हम एशियार्ड खेलों के लिए जोरशोर से तैयारियां कर रहे है। लेकिन एशियाई में हमें कडे मुकाबले से गुजरना होगा।
उन्होंने कहा कि एशियाई खेल राष्ट्रमंडल खेलों से अलग है। प्रत्येक टूर्नामेंट एक चुनौती होती है इसलिए हमें एशियाई में मैच दर मैच अपनी रणनीति तैयार करेंगे।
एशियाई के लिए अपनी रणनीति के बारे में खुलासा करने इनकार करते हुए कहा कि हमारा प्रयास यह होगा कि हम एशियाई जीत कर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर ले।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें