कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कनाडा में शरणार्थी दर्जा चाहते हैं हॉलीवुड पति-पत्नी

टोरंटो। अमेरिकी कानून से बचकर यहां पहुंचे हॉलीवुड अभिनेता रैंडी क्वेड और उनकी पत्नी एवी कनाडा में शरणार्थी का दर्जा प्राप्त करना चाहते हैं।
ऑस्कर विजेता रैंडी ने "इंडिपेंडेंस डे" और "द लास्ट डीटेल" जैसी महत्वपूर्ण फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें यहां उनकी पत्नी के साथ सांता बारबरा के एक अतिथि गृह में गैर कानूनी रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। रैंडी कभी इस घर के मालिक थे। अतिथि गृह के वर्तमान मालिक की इजाजत के बिना यहां रहने के लिए उन पर धोखा-ध़डी के आरोप लगाया गया है। उन्होंने 2007 में इस अतिथि गृह को बेच दिया था।
दोनों के अमेरिकी अदालत में हाजिर न होने पर 18 अक्टूबर को उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया था। रैंडी और एवी 17 अक्टूबर को वेंकूवर पहुंचे थे। उन्हें गुरूवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया था।
शुक्रवार को उन्हें आव्रजन एवं शरणार्थी बोर्ड के सामने पेश किया गया। यह हॉलीवुड युगल अमेरिका की न्यायप्रणाली के उनके प्रति दुव्र्यवहार के आधार पर कनाडा में शरणार्थी का दर्जा चाहता है।
रैंडी ने बोर्ड को बताया कि उसके आठ नजदीकी मित्र थे जिनकी हाल के वर्षों में हत्या कर दी गई और अब वे दोनों उनका अगला निशाना हो सकते हैं।
"वेंकूवर सन" के मुताबिक एवी कहती हैं कि वह यहां सुरक्षित महसूस करती हैं। वैसे "कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी" (सीबीएसए) ने उन्हें हिरासत में रखे जाने की बात कही है।
सीबीसीए के प्रवक्ता की बोर्ड के सामने दलील थी कि वे दोनों न्याय से भागे हुए हैं। वैसे दोनों ने वादा किया है कि यदि उन्हें रिहा किया गया तो वे आगे होने वाली किसी भी सुनवाई में मौजूद रहेंगे।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें