मेलबर्न। भारत के शीर्ष टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने रविवार को 11वां ग्रैड स्लैम खिताब जीतने के बाद कहा कि टेनिस के छात्र रोजर फेडरर से प्रेरणा लेकर खुद को संपूर्ण खिलाडी बनाने कोशिश में लगे रहते है। पेस ने जिंबाब्वे की कारा ब्लैक के सथ मिलकर आस्ट्रेलियाई ओपन में मिक्स्ड डबल्स खिताब जीतने के बाद कहा कि ग्रैüड स्लैम फाइनल और 11वीं खिताबी जीत सबसे अहम बात> यह है जब आप बहुत अच्छा महसूस नहीं कर रहे हो, तब भी आप पहले की तरह अपनी कडी मेहनत जारी रखें। उन्होंने कहा कि मैं टेनिस का छात्र हूं। इससे मुझे हर दिन बेहतर करने की सीख मिलती रहती है। अगर रोजर फेडरर सुधार करना जारी रखते है तो मुझे लगता है कि हम सब भी सुधार करना जारी रख सकते है। इस जीत से पेस ने कारा ब्लैक को किए वादे को भी बरकरार रखा कारा ने कहा कि पेस ने मुझसे आस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीतने का वादा किया था। इस साल हमने इस बारे में बात की थी। पेस ने वादा किया था कि हम इसे जीतेंगे। मेरी कोर्ट कवरेज अपनी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर थी। मुझे लगता है कि हमारी जोरी खूबी है कि हम सही समय में पूरे कोर्ट को कवर करके मैच खेलते है। हमारी जोडी ने जारोस्लवाव और माकारोवा की जोडी की गलतियों का पूरा फायदा उठाया।