कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रणजी ट्रॉफी : 21 रन के न्यूनतम योग पर सिमटा हैदराबाद

जयपुर। दीपक चाहर (8/10) की घातक गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को शुरू हुए रणजी ट्रॉफी प्लेट लीग ग्रुप-ए चार दिवसीय मुकाबले में हैदराबाद को 21 रनो पर समेटकर इतिहास रच दिया।
इस तरह रणजी ट्रॉफी के 77वें संस्करण के पहले दिन ही एक रिकार्ड बना। इससे पहले 1934-35 सत्र में दक्षिण पंजाब की टीम अमृतसर में उत्तर भारत के खिलाफ 114 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 22 रनों पर सिमट गई थी।
रणजी ट्राफी की किसी एक पारी का रिकार्ड अब तक दक्षिणी पंजाब टीम के ही नाम था। 18 वर्षीय चाहर ने अपना पहला प्रथम श्रेणी मैच खेलते हुए अविश्वसनीय सफलता हासिल की। एक समय चाहर 10 विकेट लेने के करीब पहुंचते दिख रहे थे लेकिन पंकज सिंह द्वारा दो विकेट झटकने के कारण वह इस मुकाम से दूर रह गए।
चाहर ने अपनी इस शानदार गेंदबाजी के दौरान एक बार हैट्रिक भी पूरी की। वह हालांकि पहले ही मैच में सर्वाधिक विकेट लेने का महाराष्ट्र के वसंत रंजने (9/56) का रिकार्ड नहीं तो़ड सके।
हैदराबाद के लिए अक्षत रेड्डी ने सर्वाधिक छह रन बनाए। कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंक़डा नहीं पार कर सका। हैदराबाद की टीम महज 15.3 ओवर बल्लेबाजी कर सकी। इसमें पंकज ने आठ और चाहर ने 7.3 ओवर गेंदबाजी की।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें