कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

केबीसी के लिए बजाज ने डिजाइन की अमिताभ की पोशाकें

नई दिल्ली। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन जल्दी ही टीवी शो "कौन बनेगा करो़डपति" के चौथे संस्करण के प्रस्तोता के रूप में नजर आएंगे। इस शो के लिए डिजाइनर रवि बजाज ने उनकी पोशाकें डिजाइन की हैं।
बजाज कहते हैं कि अमिताभ के लिए डिजाइन करना थो़डा चुनौतिपूर्ण था। बजाज पिछले दो दशकों से फैशन उद्योग में हैं।
उन्होंने एक प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा है, ""अमिताभ बच्चान के लिए डिजाइनिंग करते हुए इस बात का ध्यान रखना प़डता है कि वह एक ऎसे कलाकार हैं जिन पर उम्र का कोई असर नहीं है। डिजाइनिंग के समय दूसरों की तरह उनके व्यक्तित्व को भी ध्यान में रखा गया। मैं उन्हें खूबसूरती और गंभीरता से पेश करना चाहता था और उनकी पोशाकों में बहुत ज्यादा त़डक-भ़डक नहीं देना चाहता था।""
"केबीसी 4" का प्रसारण सोनी टीवी पर 11 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अमिताभ की पोशाकों में ज्यादातर गहरे रंगों का इस्तेमाल किया गया है जबकि उनके साथ चटख रंगों की टाई व अन्य चीजें डिजाइन की गई हैं। पोशाकों में ज्यादातर सिल्क वेलवेट्स, कॉटन कप़डे और हाथ से बनी रेशमी टाई इस्तेमाल की गई हैं।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें