कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रिजर्व बैंक गुरूवार को करेगा मौद्रिक नीति की समीक्षा

मुंबई। औद्योगिक विकास के उत्साहित करने वाले आंक़डों और उच्चा मुद्रास्फीति की चिंता के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गुरूवार को चालू वित्त वर्ष के लिए ऋण नीति की समीक्षा पेश करेगा।

उद्योग जगत ने हालांकि उम्मीद जताई है कि ऋण दर में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। इस वर्ष 27 जुलाई को पेश तिमाही मौद्रिक समीक्षा के वक्त आरबीआई के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने करीब हर डेढ़ माह पर एक और समीक्षा की बात कही थी। यह समीक्षा ऎसे समय में आ रही है जब देश के पूंजीगत वस्तु क्षेत्र में 63 फीसदी का उछाल आया है और जुलाई में औद्योगिक उत्पादन की दर 13.8 फीसदी दर्ज की गई है। जून में औद्योगिक उत्पादन की दर 7.1 फीसदी थी। वार्षिक मुद्रास्फीति की दर में भी गिरावट आई है और अगस्त में यह 8.51 फीसदी रही जो जुलाई में 9.78 फीसदी थी। यद्यपि बैंकों का कहना है कि पर्याप्त तरलता के कारण आरबीआई ऋण दर में कोई बदलाव नहीं करेगा। देश के सबसे ब़डे बैंक एसबीआई का मानना है कि आरबीआई इस समीक्षा में प्रमुख दरों को अपरिवर्तित रखेगा। बैंक के अध्यक्ष ओ. पी. भट्ट ने कहा, ""यह अपरिवर्तित रह सकता है।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें