कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

टेक्रोसिटी में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेगी टीसीएस

तिरूवनंतपुरम। सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) टेक्रोपार्क परिसर के पास स्थित टेक्रोसिटी में एक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना करेगी।

मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन ने सोमवार को कहा कि मंत्रिमंडल ने 1500 करो़ड रूपये की लागत से केंद्र की स्थापना करने के लिए 82 एक़ड जमीन देने का फैसला किया है। अच्युतानंदन ने कहा, ""वे यहां एक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना करेंगे जिसमें 15000 पेशेवरों को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। इस संबंध में टेक्रोपार्क के अधिकारी उनके संपर्क में रहेंगे।"" टेक्रोसिटी में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी से जु़डे आधारभूत सुविधाओं का विकास किया गया है। टेक्रोपार्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्विन एलेक्जेंडर ने आईएएनएस से कहा, ""अब जब सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है हम टीसीएस के समझौता करेंगे और शर्त यह है कि उन्हें एक साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना होगा और अगर इस अवधि में कार्य पूरा नहीं होता है तो जुर्माना भरना होगा।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें