कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चैम्पियंस लीग: चेल्सी, रीयल, बेयर्न और आर्सेनल जीते

बर्लिन। इंग्लिश प्रीमियर लीग की टीमें-आर्सेनल तथा चेल्सी, जर्मनी की टीम बेयर्न म्यूनिख और स्पेन का अग्रणी क्लब रीयल मेड्रिड चैम्पियंस लीग में अपने तीनों मैच जीतने में सफल रही हैं।

मंगलवार को म्यूनिख में बेयर्न ने रूमानिया के क्लब सीएफआर स्लुज को 3-2 से पराजित किया। स्लूज की ओर से कुल चार गोल किए गए, जिनमें से दो आत्मघाती थे। दूसरी ओर, रीयल ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार प्रदर्शन के बूते इटली के क्लब एसी मिलान को 2-0 से हराने में सफलता हासिल की। आर्सेनल के लिए तीसरी जीत बेहद आसान रही। उसने शाखतार डोनेट्स्क को 5-1 से हराया जबकि 2010 में प्रीमियर लीग खिताब अपने नाम करने वाले चेल्सी ने स्पारटाक मास्को क्लब को 2-0 से पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में स्पेन के क्लब ओलंपिक मार्सेली ने स्लोवाकिया के क्लब जिलिना पर कठिन जीत के साथ अपने ग्रुप में तीन अंक हासिल किए। मार्सेली ने यह मैच 1-0 के अंतर से जीता।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें