मेलबर्न। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज ब्रेट ली का भारत के प्रति लगाव जगजाहिर है।
भारतीय मैदानों पर कई बार अपनी गेंद का जलवा दिखा चुके ली अब भारत के लोगों खासकर खिलाडियों को अपने बैंड से मुग्ध करने की तैयारी में हैं। ली चोटिल होने की वजह से बीते कई महीनों से टीम से बाहर चल रहे हैं। पिछले दिनों वह चोट से उबरकर मैदान पर दिखे थे और उन्होंने घरेलू मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी भी थी लेकिन चयनकर्ताओं के पैमाने पर फिलहाल वह खरे नहीं उतर सके। अब अपने संगीत के हुनर से भारतीय दर्शकों को खींचना चाहते हैं। स्थानीय समाचार पत्र "द डेली टेलीग्राफ" के अनुसार ली अपने रॉक बैंड "व्हाइट शू थ्योरी" के साथ सोमवार से भारत के सात शहरों का दौरा करेंगे। वह दिल्ली और मुम्बई इस बैंड का प्रचार करेंगे। ली का बैंड भारत में 10 दिन तक रूकेगा। इस दौरान उनकी योजना युवा खिलाडियों को प्रशिक्षण देने की है।
ली ने कहा, ""अभी बहुत सारी योजनाओं पर काम चल रहा है। मैं भारत के कुछ खिलाडियों को इसका प्रशिक्षण देना चाहता हूं।""
भारत समाचार
भारत में संगीत का जलवा बिखेरेंगे ली





















