नई दिल्ली। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) के बाद अब सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां नियुक्तियों पर ध्यान देंगी। कर्मचारियों की संख्या में कमी आने के बाद अब ये कंपनियां इस साल 31 हजार नई नियुक्तियां करेंगी। इन कंपनियां में 31 हजार लोगों की नियुक्ति किए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) और कर्मचारियों द्वारा दूसरी कंपनियों में जाने से 2008-09 में कर्मचारियों की संख्या में खासी कमी देखने को मिली है। गौरतलब है कि 246 सरकारी कंपनियों में 2007-08 में 15.66 लाख कर्मचारी कार्यरत थे और 2008-09 में यह संख्या घटकर 15.35 लाख पर आ गई। वीआरएस शुरू किए जाने के बाद अक्टूबर 1998 से मार्च 2009 के बीच केन्द्र सरकार के उद्यमों में करीब 6.1 लाख कर्मचारियों ने वीआरएस लिया।
भारत समाचार
सरकारी कंपनियों में इस साल 31 हजार नई नियुक्तियां





















