कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पेट्रोल एवं डीजल पर वैट कम करें: देव़डा

नई दिल्ली। केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री मुरली देव़डा ने राज्य सरकारों से पेट्रोल और डीजल पर बिक्री कर वैट को कम करने एवं तार्किक बनाने को कहा है।
विभिन्न राज्य सरकारों के मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में वृद्घि से घरेलू तेल कम्पनियों पर दबाव बना है।
देव़डा ने कहा कि राज्य सरकारों द्वारा वैट की उंची दर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में वृद्घि का असर उपभोक्ताओं पर ज्यादा असर प़डा है। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल पर क्रमश: 33 प्रतिशत और 24$7 प्रतिशत तक वैट है। मुरली देव़डा ने केन्द्र सरकार की इस प्रतिबद्घता को रेखांकित किया कि वह आम आदमी को वहनीय दरों पर आवश्यक इंüधन की आपूर्ति करने के लिए प्रतिबद्घ है।
उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए केन्द्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कम्पनियों को 26,000 करो़ड रूपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई है जबकि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्पनियों ने 2009-10 के दौरान तेल विपणन कम्पनियों की कम वसूली के लिए 14,430 करो़ड रूपए का योगदान दिया है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें