नई दिल्ली। अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआरसी) के साथ दिल्ली-आगरा राजमार्ग परियोजना के लिए 3,000 करोड रूपए के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
रिलायंस इंफ्रा ने 180 किमी. लंबी दिल्ली-आगरा सडक को छह लेने का बनाए जाने की परियोजना के लिए रियायती समझौता किया है।





















