कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रिलायंस कम्युनिकेशन के शेयर में तेजी

मुंबई। अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशन के शेयर मूल्य में गुरूवार को जोरदार तेजी दर्ज की गई। विदेशी दूरसंचार कंपनियों द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशन में रणनीतिक हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव के चलते यह तेजी दर्ज की गई है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर कारोबार बंद होने के समय रिलायंस कम्युनिकेशन का शेयर 6.37 प्रतिशत बढ़कर 164.45 रूपये के स्तर पर था। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन में कंपनी के शेयर में 11.02 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया था। गुरूवार को कंपनी के शेयर में यह उछाल यूएई की कंपनी एटिस्लेट द्वारा रिलायंस कंम्युनिकेशन से उसकी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत किए जाने की खबरों के कारण आया है। कंपनी ने नियामक को दी गई जानकारी में कहा है कि "कंपनी को समय-समय पर विभिन्न दूरसंचार कंपनियों से रिलायंस कम्युनिकेशन में रणनीतिक हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव मिले हैं।" कंपनी ने कहा, ""हमने कंपनी की नीतियों के अनुरूप कुछ प्रस्तावों का मूल्यांकन किया है, ताकि कंपनी के सभी हिस्सेदारों के मूल्य में बढ़ोतरी हो सके।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें