कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

विटामिन ए की खुराक लेने वाली 7 छात्राएं दोबारा अस्पताल पहुंची

सिरसा (हरियाणा)। हरियाणा के सिरसा में एक सरकारी स्कूल में विटामिन ए की खुराक लेने के बाद बीमार प़डी करीब 100 छात्राओं के मामले ने एक बार फिर तूल पक़ड लिया है।

इन छात्राओं में से सात छात्राओं को अस्पताल में दोबारा भर्ती करना प़डा है। यहां कालांवाली शहर के शासकीय माध्यमिक स्कूल की छात्राओं को बुधवार को दूसरी बार अस्पताल में दाखिल कराया गया। ये छात्राएं उन 100 छात्राओं में शामिल थीं जिन्हें राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा विटामिन ए की खुराक दिए जाने के बाद पेट में दर्द, उल्टी और घबराहट की शिकायत के बाद गत 27 अगस्त को अस्पताल में भर्ती किया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने 148 छात्राओं को ये खुराक दी थी। सभी छात्राओं की रविवार को अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी। अब सात छात्राओं ने दोबार ऎसी ही परेशानियों की शिकायत की है और उन्हें यहां के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सिरसा के सिविल सर्जन ओ.पी. हुड्डा ने गुरूवार को बताया, ""ऎसा लगता है कि विटामिन ए की अधिक खुराक लेने से छात्राओं में दोबारा यह शिकायत हुई है। दूसरी संभावना यह भी है कि ये छात्राएं बिना भोजन किए स्कूल आई हों और उन्होंने खाली पेट दवा ली हो।"" उन्होंने कहा, ""हम सातों ल़डकियों को अच्छा इलाज दे रहे हैं। वे ठीक हो रही हैं और उन्हें जल्दी ही अस्पताल से घर जाने की इजाजत दे दी जाएगी।"" उन्होंने बताया कि दवा की गुणवत्ता जांचने के लिए दिल्ली की एक प्रयोगशाला में उसके नमूने भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि दवा में कुछ भी गलत पाया गया तो दोषियों के खिलाफ क़डी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इस बीच प्रशासन को जिले में विटामिन ए की खुराक देने का काम स्थगित करने की सलाह दी गई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें