मुंबई। अनिल अंबानी समूह की कम्पनी, रिलायंस मनी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (आरएमआईएल) ने त्योहारी जोश को भुनाने के लिए सोमवार को "भारतीय डाक" लोगो वाले सोने के नए सिक्के जारी किए।
रिलायंस कैपिटल का हिस्सा, इस कम्पनी ने एक विशेष ऑफर भी शु़रू किया। इसके तहत कम्पनी प्रति 10 ग्राम सोने के सिक्के की खरीद पर 0.5 ग्राम सोने का सिक्का मुफ्त देगी। यह आफर पूरे अक्टूबर महीने सहित दीवाली तक होगा। आरएमआईएल के निदेशक विक्रम गुगनानी ने कहा, ""दुनिया में भारत सोने का सबसे ब़डा उपभोक्ता है और पारंपरिक रूप से सोने की खरीददारी दीवाली जैसे त्योहारी मौसम के दौरान की जाती है। हमने अपनी वार्षिक बिक्री का 50 प्रतिशत इस त्योहार के दौरान हासिल करने का लक्ष्य रखा है।"" सर्वेक्षण से पता चला है कि भारतीय नागरिकों के पास निजी तौर पर लगभग 18,000 टन सोना है और प्रति वर्ष वे लगभग 700 टन सोना खरीदते हैं।
भारत समाचार
रिलायंस मनी ने सोने के नए सिक्के जारी किए





















