कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रिजर्व बैंक ने ब्याज दरे 0.25 फीसद बढाई

मुंबई। बढती मुद्रास्फीति पर रोक लगाने के लिए रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को अल्पकालिक ऋणों के लेन देन को करते हुए रेपो और रिवर्स रेपो दर प्रत्येक को 0.25 प्रतिशत बढा दिया। केन्द्रीय बैंक के इसकों बढाने के बाद बैंकों की रेपो दर पंाच प्रतिशत और रिवर्स रेपो दर 3.5 प्रतिशत हो गई है। यह रिवर्स रेपो दर (आरबीआई में रकम रखने पर जिस दर पर बैंकों को ब्याज मिलता है) को भी 3.25 फीसदी से बढाकर 3.5 फीसदी कर दिया है। इस साल जनवरी के बाद से आरबीआई की ओर से मौद्रिक सख्ती बरतने का यह दूसरा कदम है। आरबीआई ने जनवरी में नकद आरक्षी अनुपात (सीआरआर)0.75 फीसदी बढा दिया था और वह 5.75 फीसदी हो गया था। लेकिन सीआरआर का इस्तेमाल बैकिंग प्रणाली में नकदी कम करने के लिए किया जाता है। इसके उलट रेपो और रिवर्स रेपो दरों में इजाफा ब्याज दरों में इजाफे की ओर संकेत देता है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें