गु़डगांव। अभिनेत्री कंगना रानाउत ने 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। अभिनय की दुनिया में चार साल गुजारने के बाद कंगना कहती हैं कि फिल्मोद्योग ने उन्हें अनुशासित रहने का मतलब बताया है।
कंगना ने कहा, ""मैं निश्चित रूप से बहुत बदल गई हूं। मेरा मतलब है कि मैं एक लापरवाह किशोर ल़डकी से अब बहुत व्यवस्थित और अनुशासित बन गई हूं।"" वह कहती हैं कि 17 साल जैसी कम उम्र में करियर की शुरूआत करने वाले लोग खुद को नहीं संभाल सकते हैं, उन्हें समय के साथ वास्तव में बहुत से बदलाव लाने प़डते हैं।
कंगना ने निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म "गैंग्स्टर- ए लव स्टोरी" (2006) से अभिनय की शुरूआत की थी। बाद में उन्होंने महेश भट्ट की एक ओर फिल्म "वो लम्हे" में अभिनय किया।
फिल्मकार मधुर भंडारकर की फिल्म "फैशन" में उन्होंने नशे की लत की शिकार मॉडल की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। बाद में वह ऋतिक रोशन, बारबरा मोरी अभिनीत "काइट्स" में नजर आईं। उन्होंने कहा, ""बाहरी होकर फिल्मोद्योग में जगह बनाना बहुत मुश्किल होता है। लोग आपकी मदद नहीं करते, मीडिया भी उन्हीं लोगों को स्वीकार करता है जो फिल्मी पृष्ठभूमि से होते हैं। अपनी जगह बनाने में समय लगता है, फिल्मोद्योग में बने रहने के लिए क़डी मेहनत करनी प़डती है और यदि आप अपने काम में अच्छे हैं तो आपको सफलता मिलेगी।""
कंगना यहां "किंगडम ऑफ ड्रीम्स" में अपनी नई फिल्म "नॉक आउट" के प्रचार के लिए आई थीं। इस फिल्म में संजय दत्त और इरफान खान ने भी अभिनय किया है।
भारत समाचार
जीवन में ज्यादा अनुशासित हुई हूं : कंगना





















