नई दिल्ली। प्रधानमंत्री दफ्तर (पीएमओ) ने केंद्रीय मंत्रियों की संपती को सार्वजनिक कर दिया है।
पीएमओ को यह कार्रवाई करने के लिए समाजसेवी सुभाषचंद्र अग्रवाल को सूचना के अधिकार के तहत इसकी सूचना उपलब्ध कराए जाने के बाद करनी प़डी है। मंत्रियों की संपती का जो ब्यौरा सार्वजनिक किया गया है, उसमें सबसे दिलचस्प बात यह है कि संप्रग सरकार के मंत्रिमंडल में ऊंची उ़डान भरने वाले नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल 33 करो़डी की संपती के साथ सबसे धनी मंत्री हैं, जबकि दूसरी विश्व में सबसे ज्यादा लोगों को रोजगार देने वाली रेलमंत्री ममता बनर्जी सबसे गरीब हैं। उनके पास दस ग्राम स्वर्ण सहित महज 6.7 लाख की संपती है। हर रोज करो़डों डॉलर के व्यापार से जु़डे वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा की निजी संपदा महज 26,741 रूपए है। इसी प्रकार खाद्यान्न प्रसंस्करण मंत्री सुबोधकांत सहाय की संपती 1.4 रूपए, शहरी विकास मंत्री एस जयपाल रेड्डी तथा सामाजिक न्याय मंत्री मुकुल वासनिक की संपती 3.3-3.3 लाख रूपए है, जबकि चमक-दमक वाले नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री फारूक अब्दुल्ला के पास 6.7 लाख की ही संपती है। आश्चर्यजनक रूप से हाई-प्रोफाइल मंत्री शरद पवार ने अपने पास महज 3.9 करो़ड मूल्य की संपती होने का ब्यौरा दिया है, जबकि दूरसंचार मंत्री ए राजा ने 73.9 लाख की संपती दर्शाई है। धनी मंत्री कम ही हैं, उनमें से कुछ राजपरिवारों की विरासत से जु़डे हैं। इनमें ज्योतिरादित्य और कपिल सिब्बल हैं, जिनकी संपती 20-20 करो़ड दर्शाई गई है। इसमें उनकी पत्नियों और आश्रितों की आय शामिल नहीं है। रसायन मंत्री एमके अलागिरी भी कुल 9 करो़ड की संपती के साथ इस जमात में हैं। पीएमओ की ओर से सुभाषचंद्र अग्रवाल को 77 मंत्रियों की संपतियों और दायित्वों का ब्यौरा दिया गया है। यह पहला मौका है जब सूचना के अधिकार के तहत मंत्रियों की संपती को उजागर किया गया है। गौरतलब है कि मंत्रियों को हर साल अपनी संपतियों और दायित्वों का ब्यौरा पीएमओ को उपलब्ध कराना होता है। अग्रवाल को पीएमओ से मंत्रियों की संपती की सूचना लेने के लिए लंबी कानूनी ल़डाई ल़डनी प़डी है। सूचना देने से मना करने संबंधी पीएमओ के फैसले के खिलाफ केंद्रीय सूचना आयोग तक ल़डे हैं।
भारत समाचार
उजागर हुई मंत्रियों की संपती, प्रफुल्ल सबसे धनी, ममता गरीब





















